प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के फैसले के बाद पहली बार बोलते हुए कहा कि लोगों को इससे तकलीफ जरूर हो रही है लेकिन वे इसके बावजूद उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। मोदी ने इसे अपनी सरकार का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान करार देते हुए कहा कि कल तक गंगा में चवन्नी तक नहीं डालने वाले लोग अब नोट बहा रहे हैं। उन्होंने कालेधन रखने वालों को भी सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जो लोग अपने अकाउंट्स में ब्लैक मनी जमा करेंगे उसके खिलाफ सरकार बेहद सख्त कार्रवाई करेगी। पीएम मोदी ने जापान में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के नोटबंदी के फैसले के बारे में बताया। दूसरी ओरए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ टोक्यो से शिंकनसेन बुलेट ट्रेन में सवार हुये।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।