देशभर के एटीएम से नोट निकालने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं आमजन एटीएम में नकदी खत्म होने से भी मायूस नजर आये। तो एटीएम में नकदी खत्म होने के बीच वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि नोटों की कमी पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग संयम के साथ कानून व्यवस्था बनाए हुए हैं। उन्होंने आरबीआई और बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक की है और कहा कि भीड़ का अंदाजा सरकार को पहले से था क्योंकि यह एक बहुत बड़ा ऑपरेशन है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।