केंद्र सरकार की ओर से 500 और 1000 रुपये के नोटों को अमान्य ठहराए जाने के बाद जनधन योजना के खातों में अचानक जमा हुई राशि की सरकार निगरानी कर रही है। 8 नवंबर को पीएम मोदी की ओर से नोटों को बंद किए जाने के ऐलान के बाद बैंक खुलते ही इन खातों में बड़े पैमाने पर राशि जमा होने का मामला सामने आया है। इससे पहले जनधन के अधिकांश खातों में जीरो बैलेंस था। पुराने नोटों को बंद करने के बाद सिर्फ दो दिन में ही बैंकिंग सिस्टम में दो लाख करोड़ रुपये की नकदी आई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि एजेंसियों की ऐसे तत्वों पर नजर है, जो गैरकानूनी तौर पर मनीचेंजर का काम कर रहे हैं। ये मनी चेंजर 500 और 1000 रुपये के नोट बदल रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।