तमिलनाडु की सीएम जयललिता को हुआ संक्रमण अब नियंत्रण में है। ऐसा अपोलो अस्पताल का कहना है जहां जयललिता करीब एक महीने से भर्ती हैं। अपोलो के चेयरमैन प्रताप सी रेड्डी ने शनिवार को बताया कि उनकी तबीयत में सुधार को देखते हुए ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। अभी उनको पूरी तरह से ठीक होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि उनको अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की कोई तारीख तय नहीं है। 68 वर्षीय जयललिता गत 22 सितंबर को बुखार और शरीर में पानी की कमी के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।