पचास दिनों बाद दिखेंगे नोटबंदी के फायदे-मोदी
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में मोपा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कालेधन को लेकर और सख्ती की बात कही। मोदी ने कहा कि मैंने कैबिनेट की पहली मीटिंग में कह दिया था कि कालेधन के खिलाफ कार्रवाई करूंगा। इतना ही उन्होंने कहा कि मैंने देश की सेवा के लिए अपना घर-परिवार सबकुछ त्याग दिया। हालांकि ये बाते कहते हुए पीएम मोदी भावुक भी हो गए। मतदाता सूची बनाने के काम में पूरा देश लगा होता है फिर भी चुनाव के समय शिकायत आती है कि नहीं। चुनाव कराने में तीन महीने लग जाते हैं। दिन रात मेहनत करते हैं तब जाकर हमारे देश का चुनाव संपन्न होता है। मैंने सिर्फ देश से 50 दिन मांगे हैं। अगर 30 दिसंबर के बाद कोई कमी रह जाती है तो देश जिस चैराहे पर और जैसे सजा देगा मैं भुगतने को तैयार हूं। 35 से कम उम्र के देश के 65 फीसदी जवान जिनका भविष्य दांव पर है। जिनको राजनीति करनी है वो करें पर मुझे उनके बारे में सोचना है। यह मुद्दा मेरे अहंकार का नहीं है। पीएम मोदी ने कालेधन के खिलाफ अपनी आवाज को और बुलंद करते हुए कहा कि पहले की सरकारें इस काम को टालती रहीं पर हमने इसे किया। मैंने कालेध की जांच के लिए एसाआईटी बनाई। पीएम मोदी नेे कहा कि मैंने कैबिनेट की पहली मीटिंग में पहले दिन ही कह दिया था कि कालेधन के खिलाफ कार्रवाई करूंगा, तो फिर क्यों कहा जा रहा है कि मोदी ने देश को अंधेरे में रखा। आपने कहा था कालेधन पर कार्रवाई करो, मैंने किया। आपको भी पता था कि इस काम में थोड़ी दिक्कत होगी, पहले की सरकारें इसे टाल रहीं थी पर मैंने किया। कालेधन पर हमने देशों से समझौता किया। अब विदेश पैसा जाते ही तुरंत पता चलेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।