राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को नई दिल्ली के झंडेवालान इलाके में एक नए सात मंजिला भवन की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि चूंकि यह संगठन का एक दफ्तर होगा, इसलिए आरएसएस जनता से धन नहीं मांगेगा। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण को लेकर जिज्ञासा और उत्साह है। जब हमने काम शुरू किया तो हमारे पास संसाधन नहीं थे, लेकिन स्वयंसेवक काम करने के लिए तैयार थे। वहीं, आरएसएस की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सात मंजिला नया भवन 3.5 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। इसके साथ ही, पार्किंग के अलावा प्रस्तावित भवन में तीन ब्लॉक भी होंगे। भवन की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उर्जा मंत्री पीयूष गोयल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन व खेल मंत्री विजय गोयल भी उपस्थित रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।