देशभर में नोटबंदी को लेकर चल रही आपाधापी के बीच कई जगहों से हिंसा की कई खबरें आ रही हैं। अगर हम बात करें बिहार की तो वहां पिछले दो दिनों में संघर्ष की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। कहीं इलाज में देरी से बच्चे की मौत हुई तो कहीं, लोग लंबी लाइन में खड़े होकर बीमार पड़ गए। एटीएम में नए नोट लेने और पुराने नोट बदलने की आपाधापी में सोमवार को सूबे के विभिन्न जिलों से तीन लोगों की मौत के साथ कुछ हिंसक घटनाओं की खबरें आई नोटबंदी के कारण राज्य में पिछले पांच दिनों में डेढ़ हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। इनमें बड़े उद्योगों में सबसे अधिक स्टील उद्योगों को नुकसान हुआ है। एटीएम में नए नोट लेने और पुराने नोट बदलने की आपाधापी में सोमवार को सूबे के विभिन्न जिलों से तीन लोगों की मौत के साथ कुछ हिंसक घटनाओं की खबरें आईं। हालांकि बिहार में गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा के बावजूद बैंक खुले रहे जिससे थोड़ी राहत मिली। रविवार की अपेक्षा सोमवार को ज्यादा एटीएम भी काम कर रहे थे। सीवान के मैरवा में एक अस्पताल में एक गर्भवती की मौत इलाज में देरी के कारण हो गई। देरी इसलिए हुई क्योंकि डॉक्टर ने 12 हजार रुपये छोटे नोट में मांगे थे जो परिजनों के पास नहीं थे। हालांकि नवजात की जान बच गई। सिविल सर्जन डॉ. शिवचंद्र झा ने कहा है कि महिला की मौत हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।