प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर स्थित एक बैंक में पुराने नोट बदलवाने पहुंचीं। उन्होंने पहले 4500 रुपये मूल्य के पुराने नोट को एक्सचेंज कराया। इसके बाद बैंक से उन्होंने 2500 रुपये की निकासी की। सफेद सूती साड़ पहने हीरा बा (90) मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी किए जाने के एक सप्ताह के बाद बैंक पहुंची। उन्होंने बाद में पत्रकारों को 2,000 रुपये का नया नोट दिखाया। नोट बंदी से लोगों को आ रही परेशानियां आज से थोड़ी कम हुई हैं। कल गुरुनानक जयंती की छुट्टी के बाद आज से बैंक फिर खुल गए हैं जिससे लोग नोट बदलने, कैश डिपॉजिट या फिर कैश निकालने जैसी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने रविवार को एटीएम और बैंकों से धनराशि निकासी की सीमा बढ़ाने की घोषणा कर दी थी।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।