देश में 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले से पैदा हुए कैश के संकट के मद्देनजर गृह मंत्रालय हर दो घंटे में देशभर के हालात की समीक्षा कर रहा है. गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सावधानियां बरतने की सलाह दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय का कंट्रोल रूम सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नियंत्रण कक्षों के साथ संपर्क में है और हर दो घंटे में मौजूदा हालात पर जानकारी ले रहा है. अधिकारी के मुताबिक देशभर में कहीं से हिंसा की कोई खबर नहीं है लेकिन गृह मंत्रालय ने राज्यों से बेहद सतर्कता बरतने को कहा है. गृह मंत्रालय के तीन शीर्ष स्तर के अधिकारी सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के साथ लगातार संपर्क में हैं और उनसे फीडबैक ले रहे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।