शहीद होने वाले जवानों को मिलेगा दुगुना मुआवजा
(India)
मोदी सरकार ने एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ फैसले लेते हुए बुधवार को इसी कड़ी में एक नई घोषणा की है. सरकार ने देश के लिए युद्धक्षेत्र में शहीद होने वाले जवानों को दिया जाने वाला मुआवजा बढ़ाकर दोगुने से भी ज्यादा कर दिया है. रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में साफ कहा गया है कि ड्यूटी पर तैनात जवान की दुर्घटना में मौत होने के एवज में दिया जाने वाला मुआवजा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है. वहीं आतंकियों से मुठभेड़ में जान गंवाने वाले शहीदों के परिवार को भी अब से 10 नहीं 25 लाख रुपये दिए जाएंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।