मीडिया पर बाहरी दबाव या दखल सही नहीं-मोदी
(India)

दिल्ली में बुधवार को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेस की आजादी की पैरवी करते हुए कहा कि मीडिया पर बाहरी दबाव या दखल सही नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी अहम है इसलिए मीडिया में सरकार का दखल नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि गलतियों से मीडिया का मूल्यांकन करना गलत है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।