मुबंई मेट्रो देश की पहली कैशलैस मेट्रो बन गई है, मुंबई मेट्रो द्वारा अब मेट्रो में पूरी यात्रा को ऑनलाइन कर दिया है। मुंबई मेट्रो ने इसके लिए पेटीएम से समझौता किया है। जिससे मेट्रो के सभी 12 स्टेशनों पर कैशलैस यात्रा करने की व्यवस्था की गई है। इसकी सहायता से लोगों को टॉकन खरीदने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है, यात्रियों को सिर्फ अपने फोन में पेटीएम की ऐप को इंस्टाल करना होगा, जिससे एक कोड जनरेट होगा उसे स्कैन करके यात्री आसानी से यात्रा कर सकेगें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।