सत्रह नवम्बर को शुरु हो रहे झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर स्पीकर ने एक उच्चस्तरीय बैठक की। जिसमे मुख्यसचिव, गृह सचिव और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में सत्र के दौरान विधानसभा में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। स्पीकर ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही सत्र के दौरान अधिकारी दीर्घा में अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा की सत्र को लेकर तैयारियां मुकम्मल हो गयी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।