आंध्रप्रदेश में अनंतपुर जिले के गुंटकाल के एक सरकारी हॉस्पिटल में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर एक महिला के अपने पति को हॉस्पिटल के रैंप पर घसीट कर ले जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक महिला हॉस्पिटल वालों से स्ट्रेचर मांग रही थी लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी और उसे पति को घसीट कर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस महिला का आरोप है कि उसके पति के पैर में इन्फेक्शन साथ था। जिसकी वजह से वह चल नहीं पा रहा था। बुधवार को डॉक्टरों ने उसके पति को पहली फ्लोर के दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के लिए कहा गया। महिला ने बताया कि शिफ्टिंग के लिए मैंने घंटों तक स्ट्रेचर तलाशा और स्टाफ से मदद मांगी, लेकिन सबने अनसुना कर दिया। ऐसी हालत में मजबूरन पति को हाथ पकड़कर घसीटना पड़ा। अस्पताल में व्हीलचेयर या स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं था, ऐसे में उसके पास और कोई चारा नहीं था। अस्पताल में हुए इस पूरे वाकिये को कल यानी बुधवार को मोबाइल में कैद कर लिया था। वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि कई लोग तमाशबीन बने रहे लेकिन कोई भी उस महिला की मदद के लिए आगे नहीं आया। उसका एक कारण यह भी हो सकता है कि मरीज के पैरों में घाव थे। कुछ मिनट बाद महिला की पहचान श्रीवाणी के रूप में हुई। ष्उसको ऊपर लाने के लिए कुछ नहीं था। उन्होंने मुझसे उसे सीढ़ियों से ऊपर ले जाने के लिए कहा, इसलिए मैं उसे (पति को) इस तरह से ले जा रही हूं।ष् इस दर्दनाक तस्वीर से कुछ सप्ताह पहले हुए दीना माझी वाली घटना की याद ताजा हो गई जो एंबुलेंस न मिलने पर पत्नी को कंधे पर लादकर गांव के लिए निकल पड़ा था। इस खबर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियां बटोरी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।