नोटबंदी को लेकर संसद में भारी हंगामा
(India)


सरकार द्वारा 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट अमान्य किए जाने के बाद देश में उत्पन्न हालात पर राज्यसभा और लोकसभा में तीसरे दिन में हंगामा जारी रहा। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में चर्चा के दौरान गुरुवार को विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर आज उच्च सदन में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच टकराव हुआ और एक दूसरे से माफी की मांग को लेकर सदस्यों के हंगामे के चलते बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं लोकसभा में अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कार्यवाही स्थगित करके नोटबंदी पर चर्चा कराने के विपक्षी सदस्यों के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। वहीं सरकार ने कहा कि वह नियम 193 के तहत चर्चा के लिए तैयार है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।