राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। एनआईए ने नाइक के अलावा इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन आईआरएफ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी अभी भी मुंबई में स्थानीय पुलिस के साथ उनके 10 स्थानों पर छापे मार रही है। एनआईए ने आतंकवाद रोधी कानून यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज किया है। गौरतलब हो कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने आईआरएफ एजुकेशनल ट्रस्ट को पूर्व अनुमति श्रेणी में डाल दिया था। यानी एनजीओ को विदेशी मदद लेने से पहले सरकार की मंजूरी लेनी होगी। गृह मंत्रालय ने एक गजट अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि उपलब्ध रिकॉर्ड और खुफिया एजेंसियों से मिले रिपोर्टों के आधार पर पाया गया कि इस एनजीओ ने विदेशी योगदान नियमन कानून (एफसीआरए) 2010 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।