दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर
(India)

दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवासीय योजना जनवरी में लांच होगी। इस आवासीय योजना में 13 हजार घरों की नीलामी होगी। शुक्रवार को उप राज्यपाल नजीब जंग की अध्यक्षता में हुई अथॉरिटी की मीटिंग में आवासीय योजना को मंजूरी दे दी गई। नोटबंदी के चलते बैकों के व्यस्त होने के चलते योजना के जनवरी के पहले हफ्ते में लांच होने की उम्मीद है। डीडीए प्रधान आयुक्त आवास एवं भूमि निपटान जय प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि योजना में एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी के साथ जनता और ईएचएस फ्लैट शामिल किए गए हैं। डीडीए ने फ्लैटों की कीमत में बदलाव नहीं किया है। लोगों को फ्लैट 2014 की कीमत पर ही मिलेंगे। योजना में लोग ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे
डीडीए ने आवासीय योजना में पांच साल तक घर न बेच सकने वाली शर्त को हटा दिया है। इसके अलावा एलआईजी और एमआईजी के लिए जमा की जाने वाली राशि को घटाकर क्रमशरू 1 और 2 लाख रुपये कर दिया है। पहले यह राशि 1.5 लाख और 5 लाख थी। आवेदकों को अधिकतम सात स्थान चुनने की अनुमति होगी। डीडीए योजना में जिन घरों की नीलामी करेगा। वे सरिता विहार, जसोला, द्वारका, पीतमपुरा, सुखदेव विहार, नरेला, रोहिणी, जहांगीरपुरी, लोकनायकपुरम, दिलशाद गार्डन, पश्चिम विहार, बिन्दापुर, मुखर्जी नगर आदि में स्थित हैं। योजना का कोई आवेदक यदि ड्रॉ ऑफ लॉट्स होने से पहले अपना आवेदन वापिस लेता है तो उसकी पूरी राशि बिना ब्याज के वापिस की जाएगी। आबंटन के बाद यदि कोई आवेदक आबंटित फ्लैट वापस करने पर पंजीकरण शुल्क की संपूर्ण राशि जब्त कर ली जाएगी। डीडीए के मुताबिक इस कठोर शर्त को असली खरीददारों को आकर्षित करने के लिए लगाई गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।