असम में उग्रवादियों ने सेना के काफिले पर किया हमला
(India)
असम के तिनसुकिया जिले में शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने सेना के काफिले पर हमला किया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनीत न्यूटन ने कहा कि घटना सुबह करीब 5.30 बजे पेनगेरी इलाके की है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है। न्यूटन ने कहा, ‘उग्रवादियों ने सड़क पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) रखा था। आईईडी विस्फोट के बाद काफिला रुक गया। उसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।’ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हालांकि जवाबी कार्रवाई की, लेकिन हमले में चार जवान घायल हो गए, जिनमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आतंकवादियों ने सड़क के दोनों ओर से सैन्य वाहन पर गोलीबारी की। सड़क के दोनों और वन क्षेत्र है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।