आज दूसरे दूसरे बैंकों के ग्राहक नहीं बदलवा सकेंगे नोट
(India)
नोटबंदी के बाद हो रही असुविधा को देखते हुए आज सभी बैंक सिर्फ अपने ही ग्राहकों को सेवाएं देंगे। भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने कहा कि शनिवार को दूसरे बैंकों के ग्राहक 500 रुपये (पुराने) और 1000 रुपये के नोट नहीं बदलवा सकेंगे। हालांकि इससे बुर्जुगों को छूट मिली है। वे आज भी दूसरे बैंक में जाकर पुराने नोट बदल सकते हैं। आईबीए ने कहा कि यह निर्णय फैसला सिर्फ शनिवार के लिए है। सोमवार से सभी ग्राहकों को किसी भी बैंक शाखा से नोट बदलने की अनुमति होगी। आईबीए के चेयरमैन राजीव ऋषि ने संवाददाताओं से कहा, ‘इन सभी दिनों हमारे ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी क्योंकि हम उनका काम नहीं कर सके। ऐसे में कई शाखाओं में हमारे मौजूदा ग्राहकों का काम अटका हुआ है। आईबीए में हमने तय किया है कि शनिवार को सिर्फ विशिष्ट रूप से अपने ग्राहकों के लिए काम करेंगे। इसलिए बाहर के ग्राहकों के नोट नहीं बदले जाएंगे।’उन्होंने बताया कि जबसे बैंकों ने ग्राहकों की उंगली पर निशान के लिए अमिट स्याही का इस्तेमाल शुरू किया है, कतारें घटने लगी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।