कानपुर के पास ट्रेन हादसा, 65 लोगों की मौत
(India)

कानपुर सेंट्रल से 70 किमी पहले पुखरायां रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे 19321 अप इंदौर-राजेंद्र नगर पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अब तक 65 लोगों की मौत हो गई जबकि 150 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। राहत कार्य में एनडीआरएफ को भी लगाया गया है। बताया जा रहा है कि अभी भी कई लोग कोचों में फंसे हुए हैं। हालांकि, आईजी कानपुर जकी अहमद ने बताया कि यह हादसा ट्रेन के 14 डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण हुआ। रेलवे प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर मेडिकल टीमों को रवाना कर दिया गया है और राहत और बचाव कार्य चल रहा है। इधर, रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने भी हादसे की त्वरित जांच करने के आदेश दे दिए हैं। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के मुताबिक अभी तक हादसे का कारण समझ नहीं आ रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।