पीएम मोदी ने आगरा में की ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ की शुरुआत
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ की शुरुआत की। इस योजना से दुर्बल आय वर्ग को सस्ते में मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने कानपुर में ट्रेन हादसे पर दुख जताया और कहा कि हादसे की पूरी जांच कराई जाएगी। घायलों की हरसंभव मदद का आश्वासन भी पीएम ने दिया है। नोटबंदी पर बोलते हुए पीएम ने कहा, ”देश का कालेधन से मुक्त कराने के लिए मैंने जो बीड़ा उठाया है, उसको सबसे ज्यादा आशीर्वाद गरीबों ने दिया है। मैं हैरान हूं मेरे देशवासी तकलीफ झेलने के बाद भी इस काम की सफलता के लिए सिर उठा रहे हैं। आपका यह बलिदान बेकार नहीं जाएगा। देश सोने की तरह तप करके बाहर निकलेगा।” पीएम ने कहा, ”जिनकी पहुंच ज्यादा है, आज उन सबको एक-एक पाई का हिसाब देना पड़ रहा है। अभी तो 20 तारीख हुई है, 5 लाख करोड़ से ज्यादा रकम लोगों ने आकर बैंकों में जमा की है। नोटबंदी का फैसला लागू होने के बाद से विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार के फैसले का विरोध कर रही है और पीएम मोदी से फैसला वापस लेने की मांग कर रही हैं। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी यहां महत्वाकांक्षी आवास योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के शुभारंभ की घोषणा भी करेंगे। इसके योजना के तहत मोदी सरकार 2022 तक गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वालों को आवास मुहैया कराएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।