जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए हैं। इस मुठभेड़ के बाद सेना के एक शहीद जवान के साथ आतंकियों ने बर्बरता की है। भारतीय सेना ने कहा है कि इस करतूत का करारा जवाब दिया जाएगा। इससे पहले मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। सेना ने मारे गए आतंकियों के पास से 2000 रुपये के नोट बरामद किए है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, बांदीपोरा में एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। बांदीपोरा के हाजीन गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। दूसरी ओर बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया था। इससे पहले 28 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। आतंकियों ने मुठभेड़ में शहीद होने वाले जवान के शव के साथ बर्बरता की गई। यह जवान 17 सिख रेजीमेंट का था। आतंकियों के भागने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों ने कवर फायर किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।