पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सरकार के नोटबंदी के निर्णय को लागू करने के तरीके को पूरी तरह विफल करार देते हुए आज राज्यसभा में कहा कि इसके कारण देश भर में जमकर‘संगठित‘ और‘कानूनी लूट मार’ हुई तथा आम आदमी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सदन में आने से नोटबंदी पर चर्चा को लेकर सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के बीच पिछले छह दिनों से चला आ रहा गतिरोध दूर होने के बाद चर्चा शुरू करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि वह खुद और कांग्रेस पार्टी काले धन तथा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी के विरोध में नहीं है लेकिन इसे लागू करने के तरीके में सरकार पूरी तरह विफल रही है। मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दलील दी है कि यह कदम काले धन पर अंकुश लगाने तथा आतंकवादियों को हो रही फंडिंग रोकने के लिए उठाया गया है। वह इससे असहमत नहीं हैं लेकिन इस निर्णय को लागू करने में सरकार ने भारी गलतियां की हैं और वह पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि पीएम लोगों को परेशानियों से राहत दिलाने के लिए कुछ व्यवहारिक उपाय खोजेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।