सबसे बड़े मुख्यमंत्री आवास में पहुंचे केसीआर
(India)
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने गुरुवार को अपने नए आधिकारिक आवास में प्रवेश किया। इसे पूरे देश में सबसे बड़ा मुख्यमंत्री आवास कहा जा रहा है। विपक्ष ने इसे लेकर मुख्यमंत्री की आलोचना की है। मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी शोभा राव, पुत्र के.टी.रामाराव और दूसरे परिवार के सदस्यों के साथ सुबह 5.22 बजे पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच घर में प्रवेश किया। नया परिसर दस एकड़ भूमि में फैला हुआ है और इसमें एक लाख वर्गफीट निर्माण क्षेत्र है। यह बेगमपेट में मुख्यमंत्री के मौजूदा कार्यालय के करीब है। लोगों के बीच केसीआर के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने ‘सुदर्शन यज्ञ’ में हिस्सा लिया। इसे पुजारी चिन्ना जीयर स्वामी की देखरेख में किया गया। मुख्यमंत्री हैं। गृह प्रवेश के भाग के तौर पर दंपति ने ‘देवा प्रवेशम’, ‘यति प्रवेशम’, ‘गो-प्रवेशम’ और ‘प्रवेशम’ समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर राज्यपाल ई.एस.एल नरसिम्हन, उनकी पत्नी विमला नरसिम्हन, केसीआर की पुत्री और सांसद के. कविता, भतीजे और राज्य मंत्री हरीश राव और राज्य के मंत्री और शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे। इस नए परिसर ‘प्रगति भवन’ के निर्माण में 4० करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत का अनुमान है। इसमें मुख्यमंत्री आवास, कार्यालय, सम्मेलन कक्ष और दो इमारतें शामिल हैं। साल 2०14 में नए राज्य तेलंगाना में अपनी पहली सरकार बनाने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने अपने नए आवास के लिए कार्य शुरू कराया था। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के उनके वास्तु सलाहकारों ने उन्हें 2००4 में बनवाए गए तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे वाई.एस. राजशेखर रड्डी के कैंप कार्यालय को नहीं लेने की सलाह दी थी। इसकी लागत 8.1० करोड़ रुपये आई थी। केसीआर इस इमारत को ‘अशुभ’ मानते हैं, क्योंकि राजशेखर रेड्डी ने इसमें बिना अनुष्ठान आदि के प्रवेश किया था। रेड्डी की 2००9 में सत्ता में आने के बाद एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनके उत्तराधिकारी के. रोसैया भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके, जबकि अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को काफी मुश्किल समय से गुजरना पड़ा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।