नोटबंदी को लेकर संसद में आज फिर हंगामा
(India)
नोटबंदी को लेकर संसद में आज फिर हंगामा हुआ। विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी और जवाब की मांग की है। मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री आखिर नोटबंदी के मुद्दे पर क्यों नहीं बोलते। सभी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक सुर में विरोध दर्ज कराया और कहा कि लोगों को नोटबंदी के कारण परेशानी हो रही है। आज 11 बजे लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरु हुई और तुरंत ही विपक्ष ने पीएम को बुलाने की मांग की। मायावती और गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री पर जम कर निशाना साधा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।