वीकएंड पर बैंक बंद रहेंगे और सोमवार को ही बैंक से कोई ट्रांसजेक्शन होगी। आज महीने का चैथा शनिवार है और बैंक बंद है। वहीं कल रविवार होने की वजह बैंक बंद रहेंगे। इसकी वजह से आज और कल सिर्फ एटीएम से ही कैश निकाला जा सकता है। एटीएम से एक व्यक्ति एक दिन में सिर्फ 2500 रुपये निकाल सकता है। लेकिन अब भी कई एटीएम के काम नहीं करने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। शनिवार को नोटबंदी का 18वां दिन है और अभी तक कैश की किल्लत दूर नहीं हुई है, जबकि 24 नवंबर से बैंकों में 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने की योजना बंद हो गई है। अब सिर्फ रिर्जव बैंक में ही 500 और 1000 के पुराने नोट बदले जा सकते हैं। वहीं अब वी-मार्ट रिटेल अपनी दुकानों से एटीएम कार्ड के जरिये 2000 रुपये तक निकालने की अनुमति देगी। कंपनी का नेटवर्क दूसरे और तीसरे श्रेणी के शहरों में है। खुदरा श्रृंखला चलाने वाली वी-मार्ट 116 शहरों में 136 स्टोर का परिचालन करती है। वह अपने सभी स्टोरों में स्मार्ट एटीएम चालू करेगी, जिससे लोग अपने डेबिट कार्ड के जरिये नकदी निकाल सकेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।