पंजाब की नाभा जेल में रविवार (27 नवंबर) को 10 हथियार बंद लोग घुस गए। वे लोग वहां बंद खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटो और उनके चार साथियों को छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने बताया कि वे 10 लोग पुलिस की वर्दी पहनकर जेल में घुसे थे और उन्होंने लगभग 100 राउंड फायर किए थे। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जांच चल रही है। बाकी जिन लोगों को वे लोग ले गए उनका नाम गुरप्रीत सिंह, विक्की सिंह गंडोरा, नितिन देओल और विक्रमजीत सिंह विक्की है। भागने वालों में दो आतंकी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।