जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर सेना के यूनिट पर आज सुबह 5.30 बजे आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में दो जवान घायल हुए है जिसमें एक की हालत गंभीर है। नगरोटा में सेना की अहम यूनिट है और यह नेशनल हाइवे के नजदीक भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने सेना की टुकड़ी पर पहले ग्रेनेड फेंका और फिर फायरिंग शुरू कर दी। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 3 से 5 आतंकियों के शामिल होने की आशंका है। आतंकियों ने सेना के कैम्प में घुसने की कोशिश में थे। हालांकि, वे कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस के मुताबिक, ‘‘भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने जम्मू के नगरोटा क्षेत्र में आज (मंगलवार) 166 फील्ड रेजिमेंट शिविर पर हमला कर दिया।’’सेना की 16वीं कोर के मुख्यालय के पास नगरोटा में फील्ड रेजिमेंट शिविर स्थित है। सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आसपास के स्कूलों को बंद रखने के लिए स्थानीय प्रशासन से कहा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।