नगरोटा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, भारतीय सेना के एक मेजर सहित तीन जवान शहीद
(India)
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक मेजर सहित तीन जवान शहीद हो गए हैं। वहीं सेना ने चार आतंकियों को भी मार गिराया है। एचटी के अनुसार, एक वक्त आतंकियों ने कैंप में कुछ जवानों को बंधक बना लिया था। इसके बाद कुछ स्पेशल फोर्स को वहां भेजा गया लेकिन सेना इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही है। नरगोटा से 70 किलोमीटर दूर हुए एक और मुठभेड़ में तीन घुसपैठियों को मार गिराया है। इसमें डीजीपी सहित बीएसएफ के छह जवान घायल हो गए हैं। यह फायरिंग की घटना सांबा सेक्टर के चंमलियाल एरिए में हुई है जो इंटरनेशनल बॉर्डर के नजदीक है। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि नगरोटा में किसी आम नागरिक को निशाना नहीं बनाया गया। नगरोटा में हुए आतंकी हमले में मेजर कुणाल और लांस नायक संभाजी यशवंत कदम समेत तीन भारतीय जवान शहीद हुए हैं। नगरोटा में सेना की अहम यूनिट है और यह नेशनल हाइवे के नजदीक भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने सेना की टुकड़ी पर पहले ग्रेनेड फेंका और फिर फायरिंग शुरू कर दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।