लखनऊ में गुरुवार से मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाकर मेट्रो का ट्रायल रन शुरू कराएंगे। करीब तीन महीने तक मेट्रो का ट्रायल चलेगा। आम लोग 26 मार्च 2017 से ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे। मानकों पर खरीरूअब तक के सभी परीक्षणों में मेट्रो ट्रेन मानकों पर खरी उतरी है। मुख्यमंत्री के हरी झंडी दिखाते ही ट्रांसपोर्टनगर से सिंगारनगर स्टेशन के बीच ट्रायल शुरू हो जाएगा। पहले सिंगारनगर तक चलेगीरू मेट्रो का ट्रायल पहले ट्रांसपोर्टनगर से मवैया के बीच में होगा लेकिन पहले दिन सिंगारनगर तक ही चलेगी। इसके बाद दूसरे दिन से यह मवैया तक जाएगी। एक जनवरी 2017 से चारबाग तक ट्रायल रन होगा। सीएम अखिलेश गुरुवार को मेट्रो के ट्रायल रन के दौरान खुद भी मेट्रो की सवारी कर सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।