तमिलनाडु के त्रिची स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में दस लोगों की मौत भी खबर है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि करीब 16 कर्मचारियों के फैक्ट्री में फंसे होंने साथ ही 10 लोगों की मौत की आशंका है। वहीं इससे पहले मुंबई की एक बिल्डिंग में भी बुधवार रात आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के जेके सोमानी बिल्डिंग में बीती रात आग लग गई। यह आग बिल्डिंग के दूसरे व तीसरे फ्लोर पर लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में दमकल की 20 गाड़ियां लगानी पड़ी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।