दिल्ली के कोहरे का असर जयपुर पर भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी नहीं बन पा रही। ऐसे में फ्लाइट्स नहीं उतारी जा पा रही। इसके चलते जयपुर में अब तक 4 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। असल में जब भी दिल्ली एयरपोर्ट पर किसी प्रकार की परेशानी होती है, फ्लाइट्स को नजदीकी एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया जाता है। ऐसे में सबसे नजदीक जयपुर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ही सबसे ज्यादा फ्लाइट्स डायवर्ट की जाती हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।