13,860 करोड़ रुपये कालाधन रखने वाला महेश शाह गिरफ्तार
(India)
सबसे ज्यादा 13,860 करोड़ रुपये कालेधन का खुलासा करने वाले अहमदाबाद के कारोबारी महेश शाह को शनिवार शाम एक चैनल के स्टूडियो से गिरफ्तार कर लिया गया। कई दिनों से फरार बताए जा रहे प्रॉपर्टी डीलर शाह ने दावा किया कि यह पैसा उनका नहीं है। वह सभी बातों का खुलासा आयकर विभाग के समक्ष करेंगे। महेश शाह ने आय घोषणा योजना (आईडीएस) के अंतिम दिन 30 सितंबर को करीब 13860 करोड़ के कालेधन (सारी नकदी) की घोषणा कर चैंका दिया था। कई दिनों की गुमशुदगी के बाद 67 साल के शाह शनिवार शाम अचानक ईटीवी गुजराती के स्टूडियो में पहुंचे। इसी दौरान पुलिस और आयकर विभाग ने नाटकीय ढंग से स्टूडियो से साक्षात्कार के बीच ही दबोच लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।