जयललिता का अंतिम संस्कार आज
(India)
करीब ढाई महीने से अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता का सोमवार देर रात निधन हो गया। अपोलो अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। जयललिता के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए राजाजी हॉल में रखा गया है और बड़ी संख्या में उनके समर्थक अंतिम दर्शन के लिए जुट रहे हैं। वहीं तमिलनाडु सरकार ने जयललिता के सम्मान में छह दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। तमिलनाडु सरकार ने 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है और स्कूलों, कॉलेजों में 3 दिन छुट्टी रहेगी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जयललिता को आखिरी विदाई देने चेन्नई जाएंगे। जयललिता के अंतिम दर्शन करने के लिए पीएम मोदी चेन्नई के लिए रवाना हुए। चेन्नई के मरीना बीच पर आज शाम 4.30 बजे जयललिता का अंतिम संस्कार होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।