आम जनता के लिए खोला गया सावित्री सिनेमा फ्लाइओवर
(India)
दक्षिणी दिल्ली में सावित्री सिनेमा फ्लाइओवर का काम पूरा हो गया है। इस फ्लाइओवर को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सोमवार से आम जनता के लिए खोल दिया है। इस फ्लाइ ओवर का बाधित कॉरिडोर खुल जाने से लम्बे समय से मार्ग पर परेशान हो रहे वाहन चालकों को राहत होगी। इस फ्लाइओवर को दोपहर के बाद खोल दिया गया है। लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइओवर के पर जोड़ने के लिए प्रयोग होने वाले हिस्से टूट गए थे। इन ज्वाइंट की वजह से मार्ग पर चलने वालों को काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने फ्लाइओवर को हिस्सों में रोककर इन्हें ठीक करने का काम शुरू किया था। इसके बाद कुछ समय के लिए हिस्सों को ट्रालय के लिए खोला गया था। जब तकनीकी रिपोर्ट ठीक पाई गई। उस समय इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया है। अब इस मार्ग पर लगने वाले जाम से आम जनता को राहत होगी। यह फ्लाइओवर दक्षिण दिल्ली को राहत देने वाला सबसे व्यस्तम फ्लाइओवर है। अधिक टूटा होने की वजह से इस पर तत्काल काम करने की आवश्यता हुई थी। इस फ्लाइओवर के आधे कॉरिडोर को पीडब्ल्यूडी ने रोका था और नवम्बर को आखिरी सप्ताह में इस पर काम शुरू किया गया था। इस वजह से नेहरू प्लेस के आसपास में जाम जैसी स्थिति बनी हुई थी। इसके अतिरिक्त आसपास की कॉलोनी जैसे ग्रेटर कैलाश, मस्जिद मोठ, चितरंजन पार्क व अलखनंदा के आसपास के भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।