मरीना बीच पर राजकीय सम्मान के जयललिता का अंतिम संस्कार
(India)
तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता का अंतिम संस्कार मरीना बीच पर पूरे राजकीय संम्मान के साथ कर दिया गया। जयललिता को उनके राजनीतिक गुरू एमजीआर की समाधि के पास दफनाया गया। जयललिता को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की श्रद्धांजलि के बाद ताबूत को सेना के एक वाहन पर लाद दिया गया, जो धीरे-धीरे मरीना बीच तक पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और काांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चेन्नई के राजाजी हॉल पहुंचकर जयललिता को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने इस मौके पर उन्होंने सीएम ओ. पन्नीरसेल्वम और शशिकला के सिर पर हाथ रखकर को ढांढस बंधाया। इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत अपने परिवार के साथ राजाजी हॉल में जयललिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। रजनीकांत ने सिर झुकाकर किया जयललिता को श्रद्धांजलि दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।