यूपी में ठंड की मार, 9 लोगों की मौत
(India)

अचानक बढ़ी सर्दी ने पूरे यूपी को कंपा दिया। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लोग कड़ाके की सर्दी और कोहरे की चपेट में रहे। सर्दी ने मंगलवार को अगल-अलग स्थानों पर नौ लोगों की जान ले ली। दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे बाराबंकी के दरियाबाद निवासी देवीशरण (40) की ठंड लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई से इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ ने लखनऊ स्टेशन पर शव उतारा। पीलीभीत की बीसलपुर तहसील में मंगली प्रसाद (60) की भी सर्दी लगने से मौत हो गई। कानपुर में सर्दी के कारण ब्रेन स्टोक के बाद दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। सर्दी लगने से महोबा रेलवे स्टेशन पर एक कर्मचारी की मौत हो गई। इटावा के बसरेहर और इकदिल में सर्दी से दो लोग मर गए। कन्नौज के तिर्वा में किसान व उन्नाव में एक किशोर की सर्दी लगने से जान गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।