दिल्ली में प्रधानाचार्य कर सकेंगे रिटायर्ड टीचर्स को नियुक्ति
(India)
दिल्ली में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य अब स्कूल में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए रिटायर्ड टीचर्स को नियुक्त कर सकेंगे। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को इस फैसले की जानकारी दी। स्कूल में शिक्षकों की कमी और मौजूदा शिक्षकों के प्रशिक्षण या अवकाश पर जाने की स्थिति में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसलिए यह फैसला किया गया है। मयूर विहार स्थित शहीद कैप्टन हनीफुद्दीन सर्वोदय बाल विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सिसोदिया ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानाचार्य जरूरत के मुताबिक सरकारी स्कूल के किसी रिटायर्ड टीचर को खुद नियुक्त कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें स्कूल में किसी विषय के शिक्षकों की कमी के लिए उप शिक्षा निदेशक को सूचित करने की जरूरत नहीं है। स्कूल में कई बार ऐसी स्थिति आती है जब किसी टीचर को छुट्टी की जरूरत होती है, लेकिन टीचर्स की कमी की वजह से छुट्टी देने में दिक्कत आती है। लेकिन अब जरूरत के हिसाब से रिटायर्ड टीचर्स की नियुक्ति होने से इस दिक्कत का भी समाधान हो जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।