नोटबंदी के एक महीने बाद भी अभी तक कोई बड़ा फायदा नहीं दिखाई दिया है। उल्टे रियल एस्टेट, सोना, शेयर, एफडी लुढ़के हैं। हालांकि कारों की बिक्री बढ़ी है। वहीं, रिजर्व बैंक ने बुधवार को ब्याज दरों में कोई कटौती न कर लोगों का दर्द और बढ़ा दिय रियल एस्टेट रिसर्च फर्म ‘प्रोइक्विटी सर्च’ ने देश के 42 शहरों में मकानों की कीमतों में 30 फीसदी तक गिरावट की संभावना जताई है। एक साल में 8 लाख करोड़ की पूंजी साफ होने की आशंका है। 10 करोड़ पेटीएम के उपयोगकर्ता बढ़े इस दौरान। अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसी कंपनियों को 15-20 फीसदी नुकसान हुआ। आयकर विभाग ने एक महीने में 2000 करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी। ओला-उबर जैसी एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनियों को 3 से 5 फीसदी का घाटा हुआ। 130 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त किए गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।