बुधवार देर रात वडोदरा के पुराने शहर में दो अलग-अलग समुदायों के गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक दूसरे पर काफी पत्थरबाजी भी गई। इसके साथ ही भीड़ ने एक प्राइवेट कार और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस के वाहन पर भी एक देसी बम फेंका गया। पुलिस के मुताबिक यह भिड़ंत उस वक्त हुई, जब संवेदनशील इलाके फतेहपुरा से एक बारात जा रही थी। तभी उस पर पत्थर फेंके गए। घटना आधी रात 12.30 बजे की है। मामला तब और ज्यादा बिगड़ गया, जब दोनों समुदाय के लोग इकट्ठे हो गए और दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान एक दूसरों पर पत्थर फेंके जाने लगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।