20 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा केजरीवाल का विमान
(India)
खराब मौसम के कारण दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का विमान देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा। 20 मिनट बाद रनवे की एप्रोच लाइटें ऑन हुई तब विमान को उतरने की अनुमति मिली। सीएम अरविंद केजरीवाल जेट एयरवेज के विमान 9 डब्ल्यू 2423 से दिल्ली से बाबतपुर पहुंचे। विमान दोपहर दो बजे एयरपोर्ट के ऊपर पहुंचा तो पायलट ने एटीसी से उतरने की परमीशन मांगी। एटीसी ने दृश्यता कम होने से विमान उतारने में असमर्थता जताई। एटीसी के मना करने के बाद विमान 20 मिनट तक एयरपोर्ट के ऊपर घूमता रहा। बाद में रनवे की एप्रोच लाइट के सहारे विमान को उतारा गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।