अंडमान के हेवलॉक और नील द्वीपों में तूफानी मौसम की वजह से तकरीबन 1400 पर्यटक फंसे हुए हैं। ऐसे में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आश्वस्त किया है कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं, उनको वहां से निकालने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। राजनाथ सिंह ने आज कहा कि तूफान के कम होते ही सरकार उन सभी पर्यटकों को तत्काल निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरु कर देगी। इसके लिए टीमें पोर्ट ब्लेयर में तैयार हैं। गृह मंत्री ने कहा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ जगदीश मुखी से उनकी बातचीत हुई है, उन्होंने उनको वहां के हालात से अवगत कराया है। इससे पहले नौसेना ने फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए बुधवार को चार पोतों को लगाया था। पोर्ट ब्लेयर से लगभग 40 किलोमीटर दूर इन दोनों द्वीपों को तूफानी मौसम ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। इस की वजह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में गहरा दबाव बना गया है जिस कारण से भारी बारिश, तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र अशांत हो गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।