नोटबंदी के अगले चरण में केंद्र की मोदी सरकार का ज्यादा जोर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने पर है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन या कार्ड से पेमेंट करें। जो लोग डिजिटल भुगतान करेंगे उनको सरकार ने 8 तरह के लाभ देने का भी ऐलान किया है। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने गुरुवार शाम को इस बारे में घोषणा की। डिजिटल भुगतान से आपको क्या-क्या लाभ मिलेंगे इस पर एक नजर-
1- डिजिटल मोड से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर 0.75 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
2- रेलवे का ई टिकट खरीदने पर सरकार 10 लाख का बीमा कवर निशुल्क देगी।
3- रेलवे में अन्य सुविधाओं के लिए डिजिटल पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
4- नाबार्ड के माध्यम से ग्रामीण और सहकारी बैंकों में किसानों को जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड है उन्हे रूपे किसान कार्ड दिया जाएगा।
5- लाइफ इंश्योरेंस की किस्त का ऑनलाइन भुगतान करने पर 8 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
6- सरकारी क्षेत्र की बीमा कंपनियों के कस्टमर पोर्टल से इंश्योरेंस लेने पर और प्रीमियम देने पर जनरल इंश्योरेंस पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
7- नेशनल हाइवे पर जो कार्ड्स का इस्तेमाल करके डिजिटल पेमेंट करेंगे, उन्हें 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
8- 2000 रुपये तक के डेबिट कार्ड से लेन देन पर सेवा कर से छूट मिलेगी। इसके लिए संसद में संशोधन नोटिफिकेशन पेश।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।