काले कुबेरों पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी के फैसले के बाद से देशभर में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को आयकर विभाग ने चेन्नई में कुछ ज्वैलर्स के आठ ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें 100 किलो सोना और 90 करोड़ रुपये नकद जब्त किया गया। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, जब्त नकदी में 70 करोड़ रुपये 2000 रुपये के नए नोटों में हैं। छापेमारी के दौरान एक होटले के कमरे से सोने की ईटें भी मिली हैं। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए सोने की बाजार कीमत 30 करोड़ रुपये है। सूत्रों के अनुसार, आईटी टीम को शक था कि पुराने नोटों के बदले सोने की खरीद फरोख्त हो रही है, ऐसे में टीम ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अन्ना नगर और टी-नगर इलाके में एक साथ आठ ठिकानों पर छापे मारे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।