पीएम मोदी ने सोनिया को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नौ दिसंबर को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। पीएम मोदी ने शुक्रवार (नौ दिसंबर) को ट्वीट किया, “श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छी सेहत और लंबी उम्र प्रदान करें।” सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर 1946 को इटली के लुसियाना में हुआ था। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र राजीव गांधी से विवाह करने के बाद वो भारत आ गईं। शुक्रवार को सोनिया 70 साल की हो गईं। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी सोनिया को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। जन्मदिन पर सभी प्रमुख कांग्रेसी नेता सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर पहुंचे। सोनिया की एक साल में कई बार तबीयत खराब हुई है। अभी हाल ही में सेहत न सही होने की वजह से उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता नहीं की। उनकी गैर-मौजूदगी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षता की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।