डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट
(India)
लगातार तीन दिन मजबूत रहने के बाद शुक्रवार (9 दिसंबर) को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 22 की गिरावट के साथ 67.58 के स्तर पर रहा। इसके पीछे अहम कारण डॉलर की ताजा मांग होना है। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार यूरोपीय सेंट्रल बैंक द्वारा संपत्ति खरीदारी के कार्यक्रम को अगले साल के अंत तक जारी रखने की घोषणा के बाद डॉलर के मुकाबले यूरो समेत अन्य विदेशी मुद्राओं के कमजोर रहने से भी रुपए पर दबाव बढ़ा है। हालांकि घरेलू शेयर बाजार के ऊंचे स्तर पर खुलने से रुपए को संभलने में भी मदद मिली है। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे चढ़कर 67.36 के स्तर पर रहा था। इसी बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 108.98 अंक यानी 0.40 प्रतिशत चढ़कर 26803.28 अंक पर खुला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।