पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एसपी त्यागी 14 दिसंबर तक सीबीआई रिमांड में
(India)
अगुस्टा वेस्लैंड हेलिकॉप्टर घोटाले में गिरफ्तार हुए पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एसपी त्यागी समेत तीनों आरोपियों को 14 दिसंबर तक के सीबीआई रिमांड में भेज दिया है। सीबीआई ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एसपी त्यागी, उनके भाई संजीव त्यागी उर्फ जूली और श्बिचैलियाश् गौतम खेतान को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। रिटायरमेंट के बाद एसपी त्यागी का दो बार इटली जाना सीबीआई को शुरू से ही खटक रहा था। उन दौरों की जांच में भी सीबीआई को अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। सीबीआई ने अपनी शुरुआती जांच में पाया था कि पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एसपी त्यागी ने अगुस्टा वेस्टलैंड सौदे में दलालों से रिश्वत ली थी। यह बात सामने आने के बाद से सीबीआई त्यागी की संपत्ति, बैंक और खासकर 2004-05 के बाद की प्रॉपर्टी की जांच कर रही थी। आरोपियों पर लगभग 3,600 करोड़ रुपये में वीवीआइपी के लिए 12 हेलीकाप्टरों की खरीद सुनिश्चित करने के लिए 423 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। सीबीआई ने एफआईआर में एसपी त्यागी पर आपराधिक षडयंत्र रचने और अपने पद का गलत फायदा उठाने का आरोप लगाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।