मुंबई के गोरेगांव में रविवार को एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक लोग की मौत हो गई है जबकि 3 गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में दो क्रू मेंबर और दो यात्री सवार थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायल हुए लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा गोरेगांव के इलाके की मशहूर रॉयल्स पॉल्मस कॉलोनी के पास हुआ। पुलिस और दमकल कर्मी मौके पहुंच कर आग पर काबू किया। हादसे का कारण इंजन में आग लगना बताया जा रहा है। दमकल कर्मियों ने हादसे के शिकार हुए हेलीकॉप्टर से चार लोगों को निकाला था। जिसमें एक महिला भी शामिल थी। महिला की इस हादसे में मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक यह हेलिकॉप्टर 1992 में बना ‘रॉबिनसन आर44’ है जो कि मूलतरू पवन हंस का था। बाद में इस हेलिकॉप्टर को एक प्राइवेट एविएशन कंपनी को बेच दिया गया था। इस प्राइवेट कंपनी ने मरम्मत के बाद इसका इस्तेमाल जॉय राइड के लिए करना शुरू कर दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।