उत्तर भारत में घना कोहरा, कई ट्रेन रद्द
(India)
उत्तरी भारत में कोहरे का असर मंगलवार(13 दिसंबर) को भी जारी रहा। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार और राजस्थान में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। इसके चलते रेल और हवाई यातायात घुटनों पर आ गया है। दिल्ली से रवाना होने वाली पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उत्तरी रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 81 ट्रेन देरी से चल रही हैं, 10 ट्रेनों के समय बदलाव किया गया है। जिन ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा हैं उनमें से अधिकतर यूपी, बिहार को जाने या आने वाली हैं। रेलवे की ओर से हजरत निजामुद्दीन अंबाला पैसेंजर, महाबोधि एक्सप्रेस और बिहार संपर्क क्रांति शामिल है। ट्रेनों के लेट होने या रद्द होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री घंटों से रेलवे स्टेशनों पर बैठें हैं। रेलवे ने अगले तीन दिन तक की ट्रेनों को रद्द किया है। कई रेलगाडियां तो 22 से 24 घंटे तक देरी से चल रही हैं। हवाई यातायात की बात करें तो दो फ्लाइट कैंसल कर दी गई हैं। इसके साथ ही पांच इंटरनेशनल फ्लाइट और आठ घरेलू फ्लाइट देरी से चल रही हैं। सड़क परिवहन पर ज्यादा असर देखने नहीं मिला है। इससे पहले सोमवार (12 दिसंबर) को भी दिल्ली से रवाना होने वाली 12 गाडियों को कैंसल कर दिया गया था। वहीं यहां से आनेध्जाने वाली 82 रेलगाडियां देरी से पहुंची थी। साथ ही 23 गाडियों का समय बदला गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।