रेलिंग तोड़कर फ्लाईओवर से नीचे गिरा ट्रक
(India)
दिल्ली में शाहदरा फ्लाईओवर पर मंगलवार रात करीब पौने दस एक बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़कर फ्लाईओवर के लटक गया। हादसे में ट्रक में आगे की ओर बैठा शख्स करीब 30 फुट नीचे गिर गया। चालक को भी गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची एमएस पार्क थाना पुलिस ने दोनों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। पुलिस दोनों की पहचान करने में लगी थी। इधर हादसे के बाद शाहदरा फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। पुलिस देर रात तक जाम खुलवाती रही। पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद से सीलमपुर की ओर आ रहा ट्रक लोनी रोड के ऊपर पहुचा तो रेलिंग तोड़कर फ्लाईओवर पर लटक गया। आगे बैठा शख्स शीशा टूटने के कारण नीचे गिर गया। पुलिस के मुताबिक उसकी ही हालत नाजुक थी। एमएस पार्क पार्क थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।